भारत दुनिया का 16वां देश जहां 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; इसमें 59 दिन लगे, जबकि यूके और स्पेन में 23 दिन में इतनी मौतें हो चुकी थीं

नई दिल्ली. भारत दुनिया का 16वां देश बन गया, जहां कोरोना से दो हजार मौतें हो चुकी हैं। भारत ने ये अशुभ आंकड़ा शनिवार, यानी 9 मई को छू लिया। यहां 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में दो हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है।


सबसे तेज मौतें ब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं। वहां महज 23 दिनों में ही दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दो देश बेल्जियम और स्वीडन ऐसे हैं, जहां 11 मार्च को ही भारत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई थी। लेकिन, वहां भी हमसे पहले दो हजार लोगों की जान चली गई। बेल्जियम में सिर्फ 27 दिन और स्वीडन में 43 दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो हजार पर पहुंच गया था।


तीन देश जहां भारत से बाद में पहली मौत हुई, लेकिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हमसे पहले हो गईं



  • ब्राजील: यहां 15 मार्च को पहली मौत हुई थी। 17 अप्रैल यानी 33 दिन में 2141 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक संक्रमण के 1 लाख 41 हजार 88 मामले आ चुके हैं। इनमें 9 हजार 637 यानी 15% फीसद मरीजों की मौत हो चुकी है। 

  • तुर्की: यहां 17 मार्च को पहली मौत हुई थी। 19 अप्रैल यानी 33 दिनों में 2017 लोग जान चली गई। देश में 1 लाख 35 हजार 569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 689 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार मौतों वाले 16 देशों की सूची में यहां सबसे कम 2.7% डेथ रेट है। 

  • मैक्सिको: 20 मार्च को पहली मौत हुई थी। 3 मई यानी 44 दिन में ही वहां मृतक संख्या बढ़कर 2061 हो चुकी थी। अब तक 29 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,961 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का डेथ रेट 14% है। 


Popular posts
लॉकडाउन में माता-पिता बनने की चाहत लेकर भारत आए अमेरिकी कपल की कहानी, लंबी जद्दोजहद के बाद वापस घर पहुंचे, अब बेटी के लिए इंडियन फूड तलाश रहे
केंद्रीय मंत्री पोखरियाल ने कहा- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर ही करेंगे
अहमदाबाद में एम्स के डायरेक्टर ने कहा- लोगों को जांच कराने से डर लग रहा, संक्रमित ने अस्पताल आने में देर की तो खतरा बढ़ जाएगा
देश में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार, अब तक 2090 लोगों ने जान गंवाई, आज 106 संक्रमितों ने दम तोड़ा